पीएम मोदी.
NT Ramarao Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान अभिनेता एनटी रामाराव (NT Rama Rao) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजिल अर्पित की.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं एनटीआर गारू (महोदय) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. समाज की सेवा करने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जाता है. उनके सिनेमाई काम भी दर्शकों को रोमांचित करते रहते हैं. हम सभी उनसे बहुत प्रेरित हैं. मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार एनटीआर के विजन को पूरा करने के लिए काम कर रही है.”
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान अभिनेता एन.टी. रामाराव गारू को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “युगपुरुष, विश्वविख्यात अभिनेता, तेलुगू भाषियों के आदर्श, दुनिया को तेलुगू लोगों का स्वाभिमान दिखाने वाले महापुरुष, कल्याण का नया रास्ता दिखाने वाले समाज सुधारक, ‘अन्ना’ नंदमुरी तारक रामाराव को उनकी 102वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन.”
यह भी पढ़ें- Veer Savarkar Birth Anniversary: पीएम मोदी और अमित शाह ने सावरकर के अदम्य साहस और संघर्ष को किया नमन
नायडू ने एनटीआर के विजन को याद करते हुए आगे लिखा, ” एनटीआर वो वीर व्यक्ति थे जिन्होंने गरीब लोगों की तीन जरूरतों को पूरा करना अपने जीवन का कार्य माना. रोटी, कपड़ा और मकान. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने ‘समाज ही मंदिर है, लोग ही भगवान हैं’ के नारे के साथ लोकतंत्र को एक नया अर्थ दिया. पक्के घरों के निर्माण के साथ गरीबों के साथ खड़े हुए, या सिर्फ 2 रुपये प्रति किलो चावल उपलब्ध कराकर गरीबों की भूख मिटाई. उन्होंने जो भी किया, उनके दिमाग में एक ही बात थी. “मेरा तेलुगू राष्ट्र सम्मान के साथ खड़ा होना चाहिए.” तेलुगू देशम आज भी अगर चमक रही है तो यह उनके आशीर्वाद की वजह से है. हम उस महापुरुष की इच्छा को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. मैं एक बार फिर अपने भाई नंदमुरी तारक रामा राव को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने कई अद्वितीय काम किए.”
-भारत एक्सप्रेस
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…