देश

दक्षिण में BJP का मास्टर प्लान! पीएम मोदी के दौरे से बदलेगा पॉलिटिकल गेम, रोड शो से होगा चुनावी शंखनाद

PM Modi in South India visit: देश में चल रहे है राजनीतिक माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चुनावी राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) का दौरे पर है. शुक्रवार (3 अप्रैल) को पीएम मोदी के दौरे को लेकर चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम शहर पहुंचेंगे. उनकी यात्रा को देखते हुए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. गिंडी और मीनांबक्कम जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. साथ ही, प्रमुख जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन पर नजर रख रहे हैं.

पुडुचेरी में रोड शो से चुनावी माहौल गर्म

चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पुडुचेरी जाएंगे. यहां वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवारों के समर्थन में एक बड़ा रोड शो करेंगे. यह रोड शो अजंता सिग्नल, अन्ना सलाई और अन्ना थिदल जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरेगा. इस दौरान भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इसका मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाना है.

चेन्नई में रणनीतिक बैठकें

पुडुचेरी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री फिर चेन्नई लौटेंगे और गिंडी स्थित एक होटल में ठहरेंगे. यहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इन बैठकों में चुनावी रणनीति, अभियान की प्रगति और तमिलनाडु के बाकी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. यह बैठकें चुनाव के अंतिम चरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

केरल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

शनिवार को प्रधानमंत्री अपना दौरा आगे बढ़ाते हुए केरल जाएंगे. वहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. एनडीए इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.


ये भी पढ़ें: लोकसभा की 800+ सीटें! UP में 120 तो तेलंगाना में 26, क्या बदल जाएगा देश का प्रधानमंत्री चुनने वाला गणित?


दक्षिण भारत पर खास नजर

प्रधानमंत्री का यह दौरा दक्षिण भारत में एनडीए की स्थिति मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल में नया उत्साह आएगा और इसका सीधा फायदा चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

29 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

32 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

52 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago