सुप्रीम कोर्ट ने अपने परिसर और न्यायाधीशों के आवासीय बंगलों में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए एक टेंडर जारी किया. बंदरों के आतंक से सुप्रीम कोर्ट भी परेशान हो गया है. यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने परिसर और न्यायाधीशों के आवासीय बंगलों में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए एक टेंडर जारी किया है.
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी टेंडर नोटिस में कर्मचारी मुहैया कराने वाली एजेंसियों से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के बंगलों, सुप्रीम कोर्ट परिसर और अतिथि गृह में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए यह टेंडर जारी किया है. 2 अप्रैल 2026 को जारी टेंडर के माध्यम से कोर्ट ने अगले 2 वर्षों के लिए एक विशेषज्ञ एजेंसी की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है, जो बंदरों को भगाने के लिए लगभग 100 प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती करेगी.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की करीब 40 कोठियों पर बंदरों को भगाने-डराने के इंतजाम के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित नोटिस के मुताबिक जजों की कोठियों यानी सरकारी आवास और गेस्ट हाउस के परिसरों में आतंक मचाने वाले बंदरों को दूर रखने के लिए हाउस कीपिंग की विशेषज्ञ एजेंसियों से सीलबंद निविदाएं मांगी गई थीं. ये बंगले सुप्रीम कोर्ट से 3 से 4 किलोमीटर तक की दूरी पर हैं.
ये भी पढ़ें: वकीलों का ‘शनिवार’ को काम करने से इनकार, दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ 4 अप्रैल से विरोध शुरू
बता दें कि बंदरों का आतंक सिर्फ दिल्ली में ही नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्य भी बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं. पिछले महीने इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद और मथुरा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंदरों के बढ़ते आतंक एवं मानव-बंदर संघर्ष के गंभीर मुद्दे पर एसओपी के तहत की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को तलब किया है. दायर याचिका में मांग की गई है कि बंदरों के लिए एक उचित एक्शन प्लान बनाया जाए, जिसमें उनके चिकित्सा केंद्र, बचाव वैन और खाने की व्यवस्था शामिल हो. इसके अलावा एक हेल्पलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग की गई है.
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…