देश

Pune Bridge Collapsed: साइप्रस से पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से की बात, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की. इस दौरान सीएम फडणवीस ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी.

पीएम मोदी रविवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुणे हादसे को लेकर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पुणे के तालेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली. पास में तैनात एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, बचाव अभियान में शामिल हुईं और उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

मृतकों को 5 लाख मुआवजे की घोषणा

उधर, महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है. फडणवीस सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी.

महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी.


ये भी पढ़ें: Pune News: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 2 की मौत, कई बहे… राहत-बचाव अभियान जारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago