Bharat Express DD Free Dish

Pune Bridge Collapsed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की. इस दौरान सीएम फडणवीस ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है. 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं."

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढहने से कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है. अब तक करीब पांच से छह लोगों को बचाया जा चुका है.