पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक एक चुनावी जनसभा के दौरान तबियत बिगड़ गई थी. हालांकि थोड़ी देर बाद मंच पर ही उनको राहत मिली और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. खड़गे की तबियत खराब होने के जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर हालचाल जाना.
मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बेहोश हो गए. मंच पर भाषण देते हुए एका-एक आवाज धीमी होती चली गई और वे बेसुध हो गए. तब अन्य नेता उनकी मदद के लिए आगे आए.
इस घटना के चलते वहां मौजूद भीड़ में हो-हल्ला मच गया. मंच से नेताओं का भाषण रोक दिया गया. खड़गे को कुछ देर सोफे पर बिठाकर पंखा चलाया गया. उनके जूते भी खोल दिए गए. बाद में उनकी हालत स्थिर हुई तब दोबारा से अपना संबोधन शुरू किया.
-भारत एक्सप्रेस
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…