Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर की बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, जनसभा के दौरान बिगड़ी थी कांग्रेस अध्यक्ष की तबियत

मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बेहोश हो गए. मंच पर भाषण देते हुए एका-एक आवाज धीमी होती चली गई और वे बेसुध हो गए.

Pahalgam

पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रविवार को जम्मू-कश्मीर में एक एक चुनावी जनसभा के दौरान तबियत बिगड़ गई थी. हालांकि थोड़ी देर बाद मंच पर ही उनको राहत मिली और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. खड़गे की तबियत खराब होने के जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर हालचाल जाना.

खड़गे मंच पर हुए थे बेहोश

मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बेहोश हो गए. मंच पर भाषण देते हुए एका-एक आवाज धीमी होती चली गई और वे बेसुध हो गए. तब अन्य नेता उनकी मदद के लिए आगे आए.

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, होश आने पर बोले- जब तक मोदी को हटाएंगे नहीं, मैं जिंदा रहूंगा

इस घटना के चलते वहां मौजूद भीड़ में हो-हल्ला मच गया. मंच से नेताओं का भाषण रोक दिया गया. खड़गे को कुछ देर सोफे पर बिठाकर पंखा चलाया गया. उनके जूते भी खोल दिए गए. बाद में उनकी हालत स्थिर हुई तब दोबारा से अपना संबोधन शुरू किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital