देश

सुरंग से बाहर आए श्रमिकों से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, बोले- आप के हौसले को नमन, आपने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार (28 नवंबर) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जैसे ही ड्रिलिंग का काम पूरा हुआ और पाइप डालने में सफलता मिली तो रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई. सुरंग के अंदर एनडीआरएफ के जवान पहुंचे और वहां से एक एक करके सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मजदूरों के बाहर निकलने पर पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने सुरक्षित बाहर आए मजदूरों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना.

श्रमिकों से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने फोन पर बात करते हुए श्रमिकों से कहा कि आप लोगों के हौसले को नमन. आप लोगों ने साहस का परिचय देते हुए एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और किसी के मनोबल को टूटने नहीं दिया. आप लोगों के इसी हौसले और जुनून ने रेस्क्यू टीम को भी ताकत दी. पीएम मोदी ने इस दौरान श्रमिकों से पूछा कि “मैंने सुना कि आप लोगों में कुछ लोग योगा भी अंदर करते थे. जिसपर एक श्रमिक ने बताया कि रोज सुबह सभी लोग मिलकर योगा करते थे. उससे हमारे अंदर एक ऊर्जा का संचार होता था. यही वो ताकत थी, जो हमारी उम्मीदों को बांधे रखी थी.

पीएम बोले- ये सफलता भावुक करने वाली

इससे पहले पीएम मोदी ने सुरंग से श्रमिकों के सुरक्षित बाहर निकलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए खुशी जताई थी. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा था कि “उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है. टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है. मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकले सभी 41 मजदूर, PM मोदी ने की रेस्क्यू टीम की तारीफ

अभियान से जुड़े लोगों के जज्बे को सलाम

यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे. इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है. मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं. उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है. इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago