दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
खुबानी
Apricots Benefits: सूखी खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद है. सूखी खुबानी का सेवन लोग कई तरह से करते हैं. कई लोग इसे सीधे तौर खाना पसंद कतरे हैं. अगर सूखी खुबानी को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखा जाए फिर सुबह उठकर इसका सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं.
वैज्ञानिको के अनुसार, सर्दियों में रोजाना पांच से छह खुबानी खाना काफी है. खुबानी की तासीर गर्म होता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और सर्दी-जुकाम से बचाती है. आइए जानते हैं खुबानी खाने के फायदे.
खुबानी आंखो के लिए काफी फायदेमंद है. 40 की उम्र के बाद अक्सर लोगों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है ऐसे में उन्हें खुबानी का सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ा कर आप से संबंधित परेशानियों को कम करता है.
अगर आप लंबे समय से वजन घटाने की कोशीश कर रहे हैं तो आपको अब खूबानी को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए. इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाई जाती है, जो हार्मोन को रिलीज करता है, जिसके कारण आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती.
ये भी पढ़ें:Banana with Milk: केले और दूध का कॉम्बिनेशन इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, हो सकते हैं ये रोग
आधी से ज्यादा बीमारियां पेट की समस्या से ही शुरू होती है. पाचन तंत्र खराब होने की वजह से कब्ज, सिर दर्द, बेचैनी चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याएं होती है. ऐसे में अगर पाचन तंत्र को दुरुस्त करना है तो आप खूबानी का सेवन कीजिए. इसके सेवन से कब्ज जैसी परेशानियां आसानी से दूर होती है.
खुबानी का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. खुबानी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. यह डायबिटीज मरीज़ों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करता है. रोजाना खाने से इसके कई फायदे मिलते हैं.
खुबानी हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं. खुबानी में क्लोरोजेनिक एसिड, क्लिरसेटिन और केटेचिन के कंपाउड पाए जाते हैं. जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं. फ्री रेडिकल्स हमारे बॉडी के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. इसके कारण हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…