फोटो-सोशल मीडिया
PM Modi on Nitish Kumar: पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके सेक्स एजुकेशन बयान को लेकर हमला बोला और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “इंडिया ब्लॉक ‘घमंडिया गठबंधन’ के एक बड़े नेता ने कल विधानसभा के अंदर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्हें शर्म नहीं आती. I.N.D.I.A ब्लॉक के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा. जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं , क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?”
पीएम मोदी ने कहा, ”जो इंडी गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं. जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल खेल रहे हैं. वो इंडिया गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में गंदी बातें की.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए. इससे वे संभोग के परिणामस्वरूप गर्भधारण से बच सकेंगी. मंगलवार को जाति जनगणना पर बहस के दौरान विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए, सीएम ने राज्य में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता के बारे में बताया था. इस दौरान नीतीश अमर्यादित हो गए थे. इसके बाद बिहार बीजेपी ने उन्हें अश्लील नेता बता दिया. नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपने संबोधन में दावा किया कि राज्य की प्रजनन दर, जो पहले 4.3 प्रतिशत थी, अब पिछले साल की एक रिपोर्ट के अनुसार गिरकर 2.9 प्रतिशत हो गई है.
नीतीश कुमार ने मांगी माफी
हमलों के बीच बुधवार को नीतीश कुमार ने माफी मांग ली. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरे कहे शब्दों से तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं. मैं अपनी निंदा करता हूं और खेद प्रकट करता हूं…आपने (विपक्षी सदस्यों ने) कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं. मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं.’’ वहीं बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…