यूटिलिटी

दिल्ली सरकार ने बैन की दूसरे राज्यों की OLA-Uber Taxi, मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण रोकने के लिए किया बड़ा ऐलान

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन भयावह रूप लेता जा रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार लगातार कड़े फैसले ले रही है. इसी बीच आज दिल्ली सरकार ने कैब-टैक्सी चलाने और उसका इस्तेमाल करने वालों को झटका दिया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड ओला ऊबर और ऐप आधारित टैक्सियों के दिल्ली में प्रतिबंध का ऐलान किया है. इसका नतीजा ये है कि दिल्ली में अब केवल DL नंबर वाली गाड़ियां ही चल सकेंगी.

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग को निर्देश दिया गया है कि एप आधारित बाहर से आने वाली टैक्सियों पर बैन लगाया जाए. मतलब दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड ओला-उबर सहित अन्य ऐप आधारित टैक्सियों की दिल्ली में एंट्री पर प्रतिबंध लग गया है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar: कार में अचानक लगी आग, 1 शख्‍स जिंदा जला, 3 की हालत गंभीर; इन बातों का रखते ध्‍यान तो बच सकती थीं जानें

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऐप आधारित टैक्सियों का बंद किया गया है. बता दे कि वायु प्रदूषण के चलते ही दिल्ली के सभी स्कूलों में 09 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा क्लासेज को फिजिकल की बजाए ऑनलाइन करने का भी फैसला लिया गया है.

एक तरफ जहां टैक्सियों से लेकर स्कूलों पर फैसला लिया गया है तो वहीं दिल्ली में एक बार फिर ऑड ईवन सिस्टम की वापसी होने वाली है. प्रदूषण के चलते परेशानी का सामना कर रहे लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने अब ऑड ईवन भी लागू करने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में 13 नवंबर से दिल्ली में सात साल बाद ऑड ईवन लागू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-“शर्म आनी चाहिए, सदन में ऐसी ‘गंदी’ बातें…”, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते ही इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बीएस-6 डीजल के अलावा किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. हालांकि इसमें एलसीवी वाहनों को छूट दी गई है. इतना ही नहीं सभी तरह के निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

7 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

45 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago