देश

सुषमा स्वराज भवन में सजेगा सामाजिक न्याय का महामंच, पीएम मोदी करेंगे समापन सत्र को संबोधित

PM Modi social justice summit: नई दिल्ली: पीएम मोदी 19 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन (Sushma Swaraj Bhawan) में ‘सामाजिक न्याय और अधिकारिता’ विषय पर आयोजित विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे. इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.

दो दिनों का है कार्यक्रम

18-19 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल हैं, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्रों से जुड़े हैं.

श्रृंखला का तीसरा आयोजन

यह प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विभागीय सम्मेलनों की श्रृंखला का तीसरा आयोजन है. इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद को मजबूत करना, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देना और केंद्र-राज्य के बेहतर बेहतर सहयोग के माध्यम से परिणामों को तेजी से हासिल करना है.

यह भी पढ़ें: बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, भगत सिंह के साथ असेंबली में बम फेंक अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती

यह सम्मेलन चार प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर रहा है.

  • नशा मुक्त भारत: रोकथाम और नशीले पदार्थों की मांग कम करने की रणनीति पर नए सिरे से विचार करना. (Nasha Mukt Bharat Sugamya Bharat)
  • वन नेशन वन स्कॉलरशिप पोर्टल: सुलभ छात्रवृत्तियां और सशक्त विद्यार्थी.
  • दिव्यांगता: शुरुआती हस्तक्षेप और दिव्यांगता के बोझ को कम करना.
  • सुगम्य भारत: ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सुगम्य भारत’ का निर्माण.

ये भी पढ़ें: NIA के सम्मेलन का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ एक मंच पर आएंगे दिग्गज

चुनौतियों का समाधान करना है उद्देश्य

यह विभागीय सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों को अपने अनुभव साझा करने, सर्वोत्तम तौर-तरीकों का आदान-प्रदान करने और प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. इसका मुख्य उद्देश्य कार्यान्वयन की चुनौतियों का समाधान करना तथा शासन और सेवा वितरण में सुधार लाना है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रिंस विलियम की तारीफ कर पीएम मोदी ने कौन सा संदेश दिया?

पीएम मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात कर 'अर्थशॉट प्राइज'…

42 minutes ago

‘यूपी में होगी बीजेपी की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार…’, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस और पिछली सरकारों पर बोला तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष साक्षात्कार में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में…

48 minutes ago

लंदन की धरती पर गूंजा ‘जय छठी मइया’: प्रवासियों संग छठ मनाकर भावुक हुए अनिल अग्रवाल

Vedanta Chairman Anil Agarwal Chhath Puja in London: लंदन के ब्रह्मर्षि आश्रम में बिहारी कनेक्ट…

2 hours ago

NIA के सम्मेलन का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ एक मंच पर आएंगे दिग्गज

पीएम मोदी की आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गृह मंत्री अमित शाह…

3 hours ago

कठिन परिस्थितियों के बावजूद पीएम मोदी ने सेवा को बनाया जीवन का लक्ष्य- ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन…

4 hours ago