PM Modi social justice summit: नई दिल्ली: पीएम मोदी 19 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन (Sushma Swaraj Bhawan) में ‘सामाजिक न्याय और अधिकारिता’ विषय पर आयोजित विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे. इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.
दो दिनों का है कार्यक्रम
18-19 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल हैं, जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्रों से जुड़े हैं.
श्रृंखला का तीसरा आयोजन
यह प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विभागीय सम्मेलनों की श्रृंखला का तीसरा आयोजन है. इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद को मजबूत करना, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देना और केंद्र-राज्य के बेहतर बेहतर सहयोग के माध्यम से परिणामों को तेजी से हासिल करना है.
यह भी पढ़ें: बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, भगत सिंह के साथ असेंबली में बम फेंक अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती
यह सम्मेलन चार प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर रहा है.
- नशा मुक्त भारत: रोकथाम और नशीले पदार्थों की मांग कम करने की रणनीति पर नए सिरे से विचार करना. (Nasha Mukt Bharat Sugamya Bharat)
- वन नेशन वन स्कॉलरशिप पोर्टल: सुलभ छात्रवृत्तियां और सशक्त विद्यार्थी.
- दिव्यांगता: शुरुआती हस्तक्षेप और दिव्यांगता के बोझ को कम करना.
- सुगम्य भारत: ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सुगम्य भारत’ का निर्माण.
ये भी पढ़ें: NIA के सम्मेलन का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ एक मंच पर आएंगे दिग्गज
चुनौतियों का समाधान करना है उद्देश्य
यह विभागीय सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों को अपने अनुभव साझा करने, सर्वोत्तम तौर-तरीकों का आदान-प्रदान करने और प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. इसका मुख्य उद्देश्य कार्यान्वयन की चुनौतियों का समाधान करना तथा शासन और सेवा वितरण में सुधार लाना है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




