देश

प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिवसीय ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और भविष्य में इस क्षेत्र में विकास के लिए निर्णायक चर्चा करना है.

तीन दिवसीय ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ सम्मेलन का आयोजन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा. यह सम्मेलन भारत में एक मजबूत और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी लेंगे भाग

प्रधानमंत्री 3 सितंबर को सुबह 9.30 बजे सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगे. ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ सेमीकंडक्टर फैब्रिक्स, उन्नत पैकेजिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अनुसंधान एवं विकास, स्मार्ट विनिर्माण और निवेश के अवसरों पर केंद्रित होगा.

इस सम्मेलन में सेमीकंडक्टर इंडिया कार्यक्रम की प्रगति, बुनियादी ढांचे की तैयारी, डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य के रोडमैप पर सत्र आयोजित होंगे.

48 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस आयोजन में 48 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि, 150 से अधिक स्पीकर, जिनमें 50 से अधिक वैश्विक नेता शामिल हैं, और 350 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे. कुल 20,750 से अधिक प्रतिभागी इस सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा, 6 देशों की गोलमेज चर्चाएं, देश-स्तरीय मंडप, और कार्यबल विकास व स्टार्टअप के लिए समर्पित मंडप भी होंगे.

बता दें कि ‘सेमीकॉन इंडिया’ वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति और नीतिगत सहयोग को बढ़ावा देने का एक मंच है. यह आयोजन प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करता है, जिसमें भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण, और प्रौद्योगिकी विकास का वैश्विक केंद्र बनाना है.

इससे पहले 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में इस सम्मेलन का आयोजन हो चुका है. यह सम्मेलन भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें: भारत की सोच और नीति ‘सिक्यूरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी’ पर आधारित, SCO में बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 minute ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

1 minute ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

5 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

20 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

22 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

35 minutes ago