देश

आज शाम 4 बजे PM Modi देखेंगे ‘The Sabarmati Report’, साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी की घटना पर आधारित है फिल्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 4 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) देखेंगे. यह फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है और 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अभिनेता विक्रांत मैसी ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्होंने हाल ही में अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की है.

फिल्म की तारीफ कर चुके हैं PM

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. फिल्म की रिलीज के समय उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “यह अच्छी बात है कि सच अब सामने आ रहा है और वह भी इस तरह कि आम लोग इसे देख सकें. फेक नैरेटिव ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता. अंततः सच्चाई सामने आ ही जाती है.”

गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म की सराहना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की टीम से मिलकर उन्हें सच को सामने लाने के साहस के लिए बधाई दी. यह फिल्म झूठ और भ्रामक तथ्यों को उजागर करती है और उस सच को दिखाती है जिसे राजनीतिक कारणों से लंबे समय तक दबाया गया था.”

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की थी. इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने सभी सांसदों और विधायकों को फिल्म दिखाने का निर्देश दिया.

गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म

धीरज सरना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2002 में गोधरा कांड पर आधारित है. यह फिल्म साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगने की घटना के पीछे की सच्चाई को सामने लाने का दावा करती है. इस घटना में अयोध्या से लौट रहे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी.

फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा शासित राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें.


ये भी पढ़ें- हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज ‘जाग्रतो बांग्ला’ का डेलिगेशन बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को सौंपेगा ज्ञापन


(आईएएनएस इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

6 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

33 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

40 minutes ago