देश

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पीएम मोदी का नमन: बोले- ‘उनका सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अहिल्याबाई जी के जीवन को सुशासन, अटूट देशभक्ति और जनकल्याण का एक बेजोड़ उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि बुद्धिमत्ता और करुणा की प्रतिमूर्ति लोकमाता ने देश की सांस्कृतिक चेतना को जगाने में जो योगदान दिया, उसे भारत कभी नहीं भूल सकता.

सांस्कृतिक जड़ों को सींचने का किया काम: PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन! पूरा देश उन्हें उनकी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और समाज कल्याण के लिए हमेशा आदर के साथ याद करता है.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि उन्होंने देश भर के पवित्र मंदिरों और तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कराकर हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सींचने का अद्भुत काम किया. उनका त्याग और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण हर पीढ़ी को रास्ता दिखाता रहेगा.’

काशी विश्वनाथ मंदिर से महेश्वर की साड़ियों तक

1725 में जन्मीं अहिल्याबाई होल्कर सिर्फ मालवा साम्राज्य की रानी नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय इतिहास में महिला नेतृत्व और कुशल प्रशासन की सबसे बड़ी मिसाल हैं. 1767 से 1795 के अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कुछ ऐसे ऐतिहासिक काम किए, जिनकी गूंज आज भी सुनाई देती है. औरंगजेब द्वारा तोड़े जाने के बाद वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण अहिल्याबाई होल्कर ने ही कराया था. इसके अलावा उन्होंने देश के कोने-कोने में घाट, कुएं, धर्मशालाएं और सड़कें बनवाईं.

उन्होंने महेश्वर (मध्य प्रदेश) को अपनी राजधानी बनाया और वहां के कपड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया, जिसे आज हम विश्व प्रसिद्ध ‘महेश्‍वरी साड़ियों’ के नाम से जानते हैं.

ये भी पढ़ें: जयशंकर संग म्यांमार के राष्ट्रपति की अहम बैठक; द्विपक्षीय सहयोग और साझी विरासत को मजबूत करने पर बनी सहमति

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

43 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

43 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago