देश

पीएम मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विजन से प्रेरित होकर करेंगे महाराष्ट्र की प्रगति का काम’

आज यानी 23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बालासाहेब ठाकरे की जयंती है. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा की बालासाहेब ठाकरे वो व्यक्तित्व है जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को आकार दिया.

संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता से लगाव

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “महान बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी पर हम एक ऐसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को गहराई से आकार दिया.

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ‘अपनी तेज बुद्धि, जबरदस्त भाषण कला और पक्के विश्वास के लिए जाने जाने वाले बालासाहेब का लोगों के साथ एक अनोखा जुड़ाव था. राजनीति के अलावा, बालासाहेब को संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता से भी गहरा लगाव था. एक कार्टूनिस्ट के तौर पर उनका करियर समाज पर उनकी गहरी नजर और विभिन्न मुद्दों पर उनकी निडर टिप्पणी को दिखाता है.’

पीएम मोदी ने कहा कि हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए उनके विजन से बहुत प्रेरित हैं और इसे पूरा करने के लिए हमेशा काम करेंगे.”

अन्य नेताओ नें भी दी श्रद्धांदजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “शिवसेना के संस्थापक, आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की नीतियों और विचारों में राष्ट्र प्रथम का दिव्य भाव था. वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र आराधक थे. आज बालासाहेब की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक, शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. वंचितों, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और निर्भीक राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है.”

पवित्र स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत के अवसर पर उनकी पवित्र स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि.”

शरद पवार ने लिखा, “अपने मजबूत विचारों और निडर ठाकरे को बनाए रखते हुए, बालासाहेब ने महाराष्ट्र के हितों के साथ कभी समझौता नहीं किया. अपने शब्दों को चुनने में वे कभी नहीं हिचकिचाए. अलग-अलग मुद्दों पर टकराव होने पर भी उनकी खासियत यह थी कि उन्होंने कभी अपनी बात नहीं छिपाई. राजनीति में विरोध हो सकता है, लेकिन निजी कड़वाहट नहीं होनी चाहिए; बेबाक और मार्मिक टिप्पणी करने वाले शिवसेना प्रमुख, स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

ये भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी ने साझा की यादें

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

5 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

11 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

12 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

20 minutes ago

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

30 minutes ago