PM Modi Utkal Divas message Odisha: ओडिशा स्थापना दिवस (Utkal Divas) के गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावुक और विस्तृत पत्र लिखकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और राज्य की जनता को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में न केवल ओडिशा की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का गुणगान किया, बल्कि राज्य के आधुनिक विकास के लिए केंद्र सरकार के ‘रोडमैप’ को भी साझा किया. इसके जवाब में मुख्यमंत्री माझी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए ‘विकसित ओडिशा’ के निर्माण का संकल्प दोहराया है.
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के प्रतिष्ठित मंदिरों, जीवंत कला परंपराओं और महान सभ्यतागत समृद्धि की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि ओडिशा की सांस्कृतिक गहराई भारत की वैश्विक पहचान को लगातार सशक्त बना रही है.
पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि विभिन्न क्षेत्रों में ओडिशा के लोगों का अमूल्य योगदान अतुलनीय है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे (Infrastructure), कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए निरंतर निवेश व लक्षित पहलें की जा रही हैं.
प्रधानमंत्री का पत्र (Utkal Divas) मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस विचारपूर्ण संदेश ने हर ओडिया वासी के दिल को छुआ है और उनमें गर्व व अपनेपन की भावना को और मजबूत किया है.
माझी ने विशेष रूप से रेलवे, बंदरगाह आधारित विकास (Port-led Development) और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने माना कि केंद्र की ये योजनाएं राज्य के विकास पथ में मील का पत्थर साबित हो रही हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़े प्रीमियम पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानिए ईंधन की कीमतों में कितना आया उछाल?
अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए मुख्यमंत्री माझी ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य ओडिया भाषा, पहचान और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए आधुनिक विकास के लक्ष्यों को हासिल करना है. उन्होंने ‘विकसित ओडिशा’ के अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि राज्य अब ‘विकसित भारत’ के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार है. उन्होंने जोर दिया कि आजीविका के साधनों को मजबूत करना और समुदायों का उत्थान उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…