लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वीडियोग्राफी को लेकर संबंधित पक्षों द्वारा उठाए गई आपत्तियों पर अंतिम निर्णय मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ही करेगा.

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि उन्हें इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि हाई कोर्ट प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के तहत वीडियोग्राफी का परीक्षण कर सभी आपत्तियों पर विचार करेगा. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले की मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इस स्तर पर हस्तक्षेप की जरूरत नही है. मामले की सुनवाई के दौरान मुश्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कई अहम दलीलें पेश की.

उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 2 अप्रैल से शुरू होने वाली सुनवाई को टाल दिया और सर्वेक्षण से जुड़ी वीडियोग्राफी तथा रंगीन तस्वीरें मस्जिद कमेटी को उपलब्ध कराई जाए. हिंदू समुदाय भोजशाला को.देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि 11 वीं सदी का यह स्मारक कमाल मौला मस्जिद है.

धार का ऐतिहासिक स्थल बना विवाद का केंद्र

अदालत के आदेश पर हुए सर्वे में भी यहां मंदिर होने की पुष्टि हुई है. ऐसे में एएसआई का आदेश वैसे ही अपने आप में गलत है, लेकिन बसंत पंचमी का दिन तो मां सरस्वती की पूजा अर्चना का दिन है. उस दिन हवन, पूजा और महाआरती जैसे जरूरी धार्मिक कर्म संकल्प से पूर्णाहुति तक बिना किसी व्यवधान के होने चाहिए. ऐसे में उस दिन नमाज की इजाजत नहीं होनी चाहिए. धार में साल 2006, 2012 और 2016 में शुक्रवार को वसंत पंचमी आई तो विवाद की स्थिति बनी. वसंत पंचमी पर हिंदू पक्ष को पूजा जबकि शुक्रवार होने से मुस्लिमों को नमाज की अनुमति है.

ऐसे में वसंत पंचमी शुक्रवार को आने पर समझाइश के बाद पूजा और नमाज दोनों करवाए जाते है. शुक्रवार के दिन लगभग तीन हजार मुस्लिम नमाज अदा करते है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) और अन्य समूह कंपनियों से जुड़े करोड़ो रुपए की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को दिया 6 हफ्ते का अल्टीमेटम

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

41 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

58 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago