देश

2047 का रोडमैप तैयार करेंगे देश के युवा: राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी करेंगे टाउन हॉल संवाद

भारत की युवा शक्ति के सपनों को नई उड़ान देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली का ‘भारत मंडपम’ एक ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सोमवार, 12 जनवरी को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के जरिए देशभर के हजारों प्रतिभावान युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के खास मौके पर होने वाला यह संवाद न केवल युवाओं के जोश को नई दिशा देगा, बल्कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर भी मुहर लगाएगा.

अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के पोस्ट पर जवाब में लिखा, “अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बे से भरी हमारी युवा शक्ति सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के लिए संकल्पबद्ध है. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में देशभर के अपने युवा साथियों से संवाद को लेकर बेहद उत्सुक हूं. इस कार्यक्रम में 12 जनवरी को आप सभी से मिलने वाला हूं.”

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए देशभर से 3,000 ऊर्जावान युवा दिल्ली पहुंचे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित यह युवा शक्ति ‘विकसित भारत’ के अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

नए विचार और समाधान का मंच

बता दें कि भारत की विकास यात्रा में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बड़ी पहल के तहत दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (YBYLD 2026) का दूसरा एडिशन चल रहा है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम विभाग आयोजित कर रहा है.

राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रेरित होकर इस डायलॉग का लक्ष्य युवा नेताओं को ‘विकसित भारत@2047’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए विचार और समाधान पेश करने के लिए एक गतिशील राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है. यह कार्यक्रम युवाओं, नीति निर्माताओं और राष्ट्रीय व वैश्विक हस्तियों के बीच सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देगा, जिससे युवा नेता देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से योगदान दे सकेंगे.

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता पर बल

12 जनवरी को अंतिम दिन इस डायलॉग का निर्णायक समापन होगा, जिसे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जो इस प्लेटफॉर्म के राष्ट्रीय महत्व और सरकार की युवा-नेतृत्व वाली राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता पर बल देगा. प्रधानमंत्री युवा प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए अपने विचार सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखने का अवसर मिलेगा.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य पूर्ण सत्र होगा, जिसमें युवा नेताओं के साथ टाउन हॉल-शैली में बातचीत शामिल होगी. कार्यक्रम के दौरान युवा नेता, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के सामने उच्च-प्रभाव वाली 10 प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें से प्रत्येक राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विषयों में से एक का प्रतिनिधित्व करेगी.

ये भी पढ़ें: यात्रियों से भरी बस का खौफनाक मंजर; कई परिवारों के बुझे चिराग, सीएम सुक्खू ने जताया शोक

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

30 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago