दुनिया

‘ठीक है, मैं जा रहा हूं…’, रूबियो के सीक्रेट नोट में क्या था? जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम पढ़ा; जेडी वेंस हंसे और वायरल हुआ वीडियो

Donald Trump Reads Marco Rubio Note: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शुक्रवार (9 जनवरी) को व्हाइट हाउस में कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके विदेश मंत्री मार्को रूबियो को शर्मिंदा कर दिया. एक लाइव टीवी मीटिंग के दौरान ट्रंप ने रूबियो द्वारा दिए गए एक ‘प्राइवेट नोट’ को सबके सामने जोर से पढ़ दिया. यह नजारा देख बगल में बैठे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जबकि रूबियो काफी असहज नजर आए.

शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर रहे थे. इस बैठक में एक्सॉनमोबिल और कोनोकोफिलिप्स जैसी 17 कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे. चर्चा का विषय वेनेजुएला के पेट्रोलियम सेक्टर को पुनर्जीवित करना था.

खुलेआम पढ़ दिया नोट (Donald Trump Oops Moment)

मीटिंग के बीच में विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चुपके से एक हाथ से लिखा हुआ नोट (पर्ची) राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ बढ़ाया. रूबियो शायद चाहते थे कि ट्रंप इसे खुद पढ़ें और समझें, लेकिन ट्रंप ने माइक पर पूरी दुनिया को सुनाते हुए कहा-

‘मार्को ने मुझे अभी एक नोट दिया है. शेवरॉन (Chevron) पर वापस जाओ, वे कुछ चर्चा करना चाहते हैं. शेवरॉन पर वापस जाओ. ठीक है, आगे बढ़ो, मैं वापस शेवरॉन के पास जा रहा हूं. इसके बाद उन्होंने रूबियो की पीठ थपथपाते हुए कहा- थैंक्यू मार्को.’

जेडी वेंस नहीं रोक पाए हंसी (JD Vance Laughs On Donald Trump Moment)

जैसे ही ट्रंप ने यह नोट पढ़ा, उनके दूसरी तरफ बैठे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ठहाका मारकर हंसने लगे. वहीं, मार्को रूबियो के चेहरे पर असहजता साफ देखी जा सकती थी, उन्होंने जबरदस्ती मुस्कुराने की कोशिश की.

क्या कहना चाह रहे थे रूबियो?

दरअसल, ट्रंप उस वक्त कोनोकोफिलिप्स के अधिकारी से बात कर रहे थे. रूबियो नोट (Marco Rubio Private Note To Donald Trump) के जरिए ट्रंप को याद दिलाना चाहते थे कि ‘शेवरॉन’ कंपनी के अधिकारी (मार्क नेल्सन) कुछ कहना चाहते हैं, इसलिए बात को उनकी तरफ मोड़ा जाए. हालात तब और अजीब हो गए जब ट्रंप को नोट पूरी तरह समझ नहीं आया. उन्होंने रूबियो से पूछा, “मार्को, तुम यहां क्या कह रहे हो?

ये भी पढ़ें: अमेरिका बेचेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिल सकती इजाजत

क्रिस राइट ने स्थिति संभाली

आखिरकार, ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने स्थिति संभाली और शेवरॉन के अधिकारी मार्क नेल्सन को बोलने के लिए कहा. मौका मिलते ही रूबियो ने ट्रंप के हाथ से वह नोट वापस ले लिया और उसे मोड़कर अपनी जेब में रख लिया. सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

18 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

46 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

50 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago