Weather Update: देशभर में मौसम ने अपना अलग रंग दिखाना शुरू कर दिया है. एक कोने में जहां ठंड, कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है. वहीं दूसरे कोने में भारी बारिश का खतरा मंहरा रहा है. मौसम विङाग ने भी कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. आईए आपके राज्य और शहर के मुताबिक जानते है आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई. बारिश ने हवा में नमी तो बढ़ा दी है, लेकिन ठंड भी और ज्यादा बढ़ गई है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात रहेंगे.
कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम है कि इसका सीधा असर उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ा है. यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. साथ ही, अगले 5-6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने की आशंका है, जो दिल्ली वालों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है.
यूपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है.
वहीं, बिहार में भी हालात नाजुक हैं. पटना समेत 18 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. यहां दिन का तापमान इतना गिर गया है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी पारा 9 डिग्री से नीचे जा चुका है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है.
मैदानी राज्यों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है. पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है.
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में हुई छिटपुट बारिश ने सर्दी को और तीखा कर दिया है. हरियाणा के सिरसा और हिसार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक इन राज्यों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.
ये भी पढ़ें- फ्रीजर बने पहाड़, दिल्ली में बादलों का फुहारा; उत्तर भारत में ठंड का सितम
जम्मू-कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ यानी सर्दियों के सबसे कठिन 40 दिन के चलते तापमान शून्य से 6-8 डिग्री नीचे चला गया है. डल झील समेत पानी के कई स्रोत जम चुके हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब सीधे तौर पर मैदानी इलाकों की सर्दी के रूप में दिख रहा है.
10 और 11 जनवरी को तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. समंदर में ‘डीप डिप्रेशन’ बनने के कारण तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है. चेन्नई, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम सहित कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.
65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और ऊंची लहरें उठने के कारण मछुआरों को अगले 50 घंटों तक समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है. इसका असर केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिलेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…