देश

‘PM मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर दुनिया को सच्चाई दिखाई, पाक फिर बेनकाब हुआ’, कैप्टन डॉ. सुरेश वंजारी ने बताया 1965 के युद्ध का किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस के जरिए पाकिस्तान को भारतीय सेना की ताकत दिखाई. उस झूठे दावे की भी हवा निकाल दी जिसमें कहा गया था कि उसने फ्रंटलाइन एयरबेस को तबाह कर दिया है. एक्सपर्ट इसे पीएम मोदी का पड़ोसी मुल्क को दिया करारा जवाब बताते हैं.

कैप्टन (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश वंजारी ने कहा कि पाकिस्तान के उधमपुर में हमारे एयरबेस को नष्ट करने की बात भी झूठी साबित हुई है.

कैप्टन (सेवानिवृत्त) डॉ. सुरेश वंजारी ने कहा कि मुझे याद है कि 1965 के युद्ध में भी पाकिस्तान ने झूठ बोला था कि उन्होंने हमारे 10 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए हैं, लेकिन यह गलत था. मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ एक को नष्ट किया था. वह भी नष्ट नहीं हुआ था. इस बार भी आदमपुर एयरबेस को नष्ट करने की बात झूठी निकली है. पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार भी झूठ बोल रहा है.

भारत-पाकिस्तान तनाव में अमेरिकी हस्तक्षेप पर उन्होंने कहा कि दरअसल, अमेरिका पाकिस्तान का समर्थक रहा है. बीच में डोनाल्ड ट्रंप भी आए और आईएमएफ ने भी पाकिस्तान को फंड मुहैया कराया. अमेरिका चाहता है कि पूरी दुनिया पर उसका ही राज चले. लेकिन ये विकसित भारत है, हमारे पास अच्छे लड़ाकू विमान और अच्छी तकनीक है. हम पीछे हटने वालों में नहीं हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी पाकिस्तान को साफ बता दिया है कि अब अगर बात होगी तो आतंक और पीओके पर ही होगी.

वहीं, रक्षा विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी कमोडोर जी.जे. सिंह ने कहा कि आदमपुर एयरबेस हमारा फ्रंट लाइन एयरबेस है. पाकिस्तान ने प्रचारित किया कि उन्होंने इस एयरबेस को नष्ट किया, इस पर हमारे प्रधानमंत्री उस बेस पर उतरे और दिखाया कि कुछ नहीं बिगड़ा है. सैनिकों से मिलना, उनके बीच खड़ा होना और उनका हौसला बढ़ाना बहुत बड़ी बात है. आप सैनिकों के मनोबल की बढ़ोतरी की कल्पना नहीं कर सकते.

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया.

खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

56 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago