कोलकाता में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, ‘हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “कोलकाता पहुंचने पर, अस्पताल गया और रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष, श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
पीएम नो की थी शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना
बता दें कि इससे पहले सोमवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के सम्मानित अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “मैं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. उनकी शिक्षाएं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन कई लोगों के लिए प्रकाश की किरण हैं, और हमारे समाज के आध्यात्मिक विकास और कल्याण में उनका योगदान है. इसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता.”
इसे भी पढ़ें: देश में फेसबुक और इंस्टा नहीं हो रहे लॉग इन, ओपन करने पर आ रहा यह मैसेज
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…
BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने…