देश

‘प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया सैनिकों का मनोबल…’, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘वे देश के पिता के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस में वायुसेना के अधिकारियों और जवानों के बीच पहुंचने पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेना के जवानों के बीच पहुंचने से उनका मनोबल बढ़ता है.

‘प्रधानमंत्री के होने से सैनिकों का मनोबल बढ़ता है’

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जवानों से संवाद किया. मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब सेना के बीच जाते हैं तो सैनिकों का मनोबल बढ़ता है. एक वाकये का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय ने बताया कि उनके एक मित्र हैं जो सैन्य अधिकारी हैं. उनके मित्र ने बताया जब प्रधानमंत्री मोदी ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो उनकी ऊर्जा दस गुना हो गई. प्रधानमंत्री इस मामले में चिंता करते हैं, चिंतन करते हैं और आक्रामक कदम भी उठाते हैं.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री दीपावली सैनिकों के बीच मनाते हैं, वह सिर्फ दीपावली नहीं मनाते, बल्कि उनकी दिनचर्या का अध्ययन करते हैं. उनके खानपान को जानते हैं, उन्हें क्या असुविधा है, उसे देखते हैं और उसे भी पूछते हैं. प्रधानमंत्री मोदी देश के पिता के तौर पर अपनी भूमिका को अच्छी तरह से निभाते हैं. वह कहते हैं कि मैं प्रथम सेवक हूं, इस तरह वे प्रथम सेवक के साथ सभी की चिंता भी करते हैं.

संयम के साथ पाकिस्तान को जवाब दिया: तुलसी सिलावट

वहीं, राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वही किया जो वह कहते हैं. ‘जो हमें छेड़ेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं.’ संयम के साथ भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है. उसके बाद प्रधानमंत्री सैनिकों के बीच पहुंचे हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि सेना, देश का विश्वास है. बीते रोज पीएम मोदी ने सेना को सलाम किया और आज वह सेना के बीच में हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालत में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया है. आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या की तो भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को जमीन में मिलाने के साथ 100 आतंकवादियों को भी मार गिराया. इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने हवाई हमले किए, जिन्हें भारत की वायु सेना ने नाकाम कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार की रात को देश के नाम दिए गए संदेश में साफ कर दिया है कि बात आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी.

ये भी पढ़ें- आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: “ऑपरेशन सिंदूर भारत का नया नॉर्मल है, आतंक का एक ही अंजाम – तबाही और महाविनाश”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

8 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

32 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

50 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

2 hours ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

2 hours ago