Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी के स्वागत को अहमदाबाद तैयार, ‘सिंदूर’ की डिबिया लेकर सभा स्थल पर पहुंची महिलाएं

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

PM Modi

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों में खासा उत्‍साह है. इस दौरान अहमदाबाद के मुख्य सभा स्थल पहुंची महिलाओं का अनूठे अंदाज में स्वागत किया गया. महिलाएं सिंदूर की डिबिया लेकर सभा में प्रवेश कर रही हैं. सभा स्थल पर कुछ महिलाएं एक चुटकी सिंदूर से प्रवेश कर रही सुहागिनों का स्वागत कर रही हैं.

इसे भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जोड़ा जा रहा है. स्‍थानीय निवासी हेली शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद आ रहे हैं. उनके यहां आने से हम खुश हैं. यहां का माहौल त्‍योहार जैसा हो गया है. शहर दुल्‍हन की तरह सज गया है. वहीं, कैलाश बेन ने कहा कि अहमदाबाद के निकोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा करेंगे.

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी देश की माताओं और बहनों के सिंदूर की रक्षा करने वाले पहले नेता हैं. मैं यहां पर सिंदूर की डिब्‍बी लेकर आई हूं. इस सिंदूर को लगाकर महिलाएं सभा में प्रवेश कर रही हैं. सभी बहनों में काफी उत्‍साह है. वहीं, कर्णावती के भाजपा महामंत्री भूषण भाई भट्ट ने कहा कि विश्व के यशस्वी और लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए अहमदाबाद आ रहे हैं. इससे अहमदाबाद की जनता को गौरव महसूस हो रहा है. भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन को लेकर जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया.

प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीन महीने में दूसरी बार गुजरात का दौरा करेंगे. पीएम सोमवार की शाम लगभग 5:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से नरोदा मुक्तिधाम, हरि दर्शन चार रास्ता, और राजचंद्र सर्कल होते हुए खोडलधाम ग्राउंड पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री खोडलधाम मैदान में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे. जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी 5,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए गांधीनगर राजभवन जाएंगे, जहां उच्च अधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक हो सकती है.

हसनपुर में सुजुकी प्लांट का उद्घाटन

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री हसनपुर में सुजुकी के एक प्लांट का उद्घाटन करेंगे और फिर दिल्ली रवाना होंगे. जनसभा की तैयारियों के लिए कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का जमावड़ा शुरू हो गया है. राज्य सहकारिता मंत्री जगदीश भाई पंचाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करते हैं. आज भी वे हजारों करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.


ये भी पढ़े: भारत-फिजी के रिश्तों ने पूरे पैसिफिक क्षेत्र के साथ हमारे जुड़ाव को नई ताकत दी है: पीएम मोदी


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read