देश

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर को देंगे 46 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

जम्मू-कश्मीर के लिए 6 जून यानी कि आज का दिन ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) केंद्र शासित प्रदेश को कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 46 हजार करोड़ रुपये है.

ये परियोजनाएं होंगी शुरू

इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं. साथ ही, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कल, 6 जून, मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों के लिए वाकई में एक खास दिन है. 46 हजार करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, जो लोगों के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालेगा.”

पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “वास्तुकला की एक असाधारण उपलब्धि होने के अलावा, चिनाब रेल पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क में सुधार करेगा. अंजी ब्रिज चुनौतीपूर्ण इलाके में भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है.”

यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या भारत में 6 जून को घोषित कर दिया गया है नेशनल पब्लिक होलीडे?

उन्होंने लिखा, “उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करती है और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेनें आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी तथा आजीविका के अवसर पैदा करेंगी.”

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री (PM Modi) के दौरे से पहले चिनाब ब्रिज का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का दौरा किया, जहां कल (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए तैयारियों की समीक्षा की. कल जम्मू-कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा जब आखिरकार घाटी देश के बाकी हिस्सों से एक रेलवे लिंक के माध्यम से जुड़ेगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वकीलों और मुवक्किलों की गोपनीयता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकील के दफ्तर की तलाशी और जांच एजेंसी द्वारा जब्त डिजिटल सामग्री…

11 minutes ago

‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

Anna Sahayata WhatsApp Number: भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई पहल…

19 minutes ago

नेपाल की बारिश से बिहार में आफत, बागमती खतरे के निशान से पार, मुजफ्फरपुर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा…

21 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यप्रणाली और प्रासंगिकता पर उठे सवाल, जेड. के. फैजान बोले-निष्क्रिय और अप्रभावी हो गया है संगठन

पीपुल्स अवेयरनेस फोरम के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड. के. फैजान ने ऑल…

23 minutes ago

हाथ में नियुक्ति पत्र, चेहरे पर मुस्कान: नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों संग CM योगी की सेल्फी हुई वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीएम…

38 minutes ago

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

46 minutes ago