प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
सोशल मीडिया और कुछ समाचारों में यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने 6 जून 2025, शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है. इस दावे में कहा गया कि यह अवकाश केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और अधिकांश भारतीय राज्यों में लागू होगा.
कुछ पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि यह अवकाश “खगोलीय घटना” या “मानसिक स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा” देने के लिए घोषित किया गया है. हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है.
🚨 Is Friday, June 6, 2025, a national public holiday?
Several news reports and social media posts claim that the central government has declared Friday (June 06, 2025) as a national public holiday.#PIBFactCheck
✅ This claim is #Fake
✅ The Government of India has not made… pic.twitter.com/1gW9QmGdTr
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 5, 2025
PIB ने आज यह स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने 6 जून 2025 को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, यह दिन केवल केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि जैसे शहरों में बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के लिए स्थानीय बैंक अवकाश है, जो राज्य-विशिष्ट है. यह किसी भी तरह से राष्ट्रीय अवकाश नहीं है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें फैलाई गईं. PIB ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें.
भारत में राष्ट्रीय अवकाश केवल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के लिए घोषित होते हैं. अन्य अवकाश राज्य सरकारों द्वारा उनकी सांस्कृतिक और क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर तय किए जाते हैं. इस तरह की फर्जी खबरें भ्रम पैदा कर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: मोदी 3.0 का सटीक, शक्तिशाली और कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



