Ram Mandir
Ram Mandir: एक तरफ जहां देश का ध्यान जी20 शिखर सम्मेलन, INDIA और भारत के नाम पर केंद्रित है, वहीं एक और अहम खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. बताया गया है कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से एक हफ्ते पहले से ही पूजा शुरू हो जाएगी. अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही मैराथन बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ संतों का हवाला देते हुए, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उद्घाटन निश्चित रूप से 22 जनवरी को होगा. स्वामी गोविंद गिरि के हवाले से लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 21-23 जनवरी के बीच एक शुभ ‘मुहूर्त’ निकाला जाएगा और पीएम मोदी को इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद पीएम का अयोध्या आने का कार्यक्रम बनेगा.
बता दें कि पहले ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े चंपत राय कह चुके हैं कि ट्रस्ट अयोध्या के सभी प्रमुख मठों के संतों को भी न्योता भेजेगा. 25 हजार संत उन 10 हजार खास मेहमानों से अलग होंगे, जो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि विश्व की सबसे सुंदर नगरी में अयोध्या शुमार होगी.
यह भी पढ़ें: G20: दुनिया देख रही है भारत की मेहमाननवाजी, लीडर की थाली में परोसे जा रहे हैं मिलेट्स से बने पकवान
जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. वहीं, गर्भगृह पहले ही बन चुका है. अब तक निर्माणाधीन राम मंदिर के कई तस्वीर सामने आ चुकी है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय अक्सर कन्स्ट्रक्शन से जुड़ा अपडेट और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, उद्घाटन की तैयारी (पूजा) 14 जनवरी को शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुष्टि के बाद उद्घाटन की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्टों के बीच उद्घाटन की सटीक तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं. किसी रिपोर्ट में उद्घाटन 24 जनवरी को बताया गया है वहीं किसी में 22 जनवरी की बात कही गई है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…