देश

MP News: रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, सीएम शिवराज बोले-सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे संत शिरोमणि

MP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 12 अगस्त को सागर जिले के बड़तूमा में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि रविदास के भव्य मंदिर एवं विशाल स्मारक का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)ने गुरुवार शाम को बड़तूमा पहुंचकर संत रविदास मंदिर के निर्माण स्थल का अवलोकन किया, साथ ही ढाना ग्राम में 12 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा की तैयारी का जायजा लिया.

इस दौरान सीएम शिवराज के साथ प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायकद्वय शैलेंद्र जैन व प्रदीप लारिया, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र मोकलपुर, महापौर संगीता तिवारी, गौरव सिरोठिया, प्रभु दयाल पटेल, लता वानखेड़े, शैलेश केशरवानी, अनिल तिवारी सहित अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे.

संत रविदास ने भारतीय संस्कृति और समरसता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया

सीएम चौहान ने सभा स्थल के मंच, हैलीपैड, डोम का अवलोकन कर अन्य सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने भारतीय संस्कृति और समरसता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है. संत रविदास ने कर्म को महत्व दिया. वे परिश्रम से जो भी अर्जित करते थे, उसे संत सेवा और समाज को अर्पित कर देते थे. कई राजा और मीराबाई भी उनके शिष्य थी. संत रविदास वास्तव में सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे.

उन्होंने कहा कि मैंने सागर में विगत आठ फरवरी को संत रविदास मंदिर की योजना को भव्य रूप देकर निर्माण कराने की घोषणा की थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में अब भव्य और अलौकिक मंदिर बनेगा. उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. सागर जिले का प्रत्येक नागरिक सौभाग्यशाली है कि जिले की भूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए वैश्विक नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 अगस्त को आगमन हो रहा है.

उन्होंने बताया कि मंदिर नागर शैली में 10 हजार वर्ग फुट में बनेगा. इंटरप्रिटेशन म्यूजियम बनेगा. संस्कृति और रचनात्मक के साथ संत रविदास के कृतित्व-व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने वाला संग्रहालय भी बनेगा. संग्रहालय में चार गैलरी बनेगी, जिनमें भक्ति मार्ग, निर्गुण पंथ में योगदान, संत जी का दर्शन और उनके साहित्य, समरसता का विवरण भी रहेगा. लाइब्रेरी के अलावा संगत हाल, जल कुंड, भक्त निवास भी बनेगा, जो अध्यात्मिक सुविधाओं से युक्त होगा. भक्त निवास में देश विदेश से संत रविदास के अनुयायी और अध्येता आएंगे, जिन्हें संत जी के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। पन्द्रह हजार वर्गफुट में भोजनालय का निर्माण होगा. मंदिर में दो भव्य प्रवेश द्वार होंगे, सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग की व्यवस्था भी रहेगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास जी का मंदिर और कला संग्रहालय भव्य होगा, जो श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व स्थल होगा. दार्शनिक और अध्येता और जिज्ञासु भी देश-विदेश से आएंगे. संत रविदास जी का कृतित्व- व्यक्तित्व और दर्शन पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादाई होगा. इस अवसर पर संभागायुक्त डॉक्टर. वीरेंद्र सिंह रावत, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

7 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

17 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

18 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

46 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

57 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago