देश

पीएम मोदी आज ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर होंगे रवाना, Maldives के स्वतंत्रता समारोह में होंगे चीफ गेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (23 जुलाई) ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रवाना होंगे, जो रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण राजनयिक जुड़ाव होगा. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की 23-24 जुलाई को होने वाली ब्रिटेन यात्रा, ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है और यह ब्रिटेन की उनकी चौथी यात्रा होगी.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान देते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.”

इस यात्रा से भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिसमें दोनों नेता प्रगति की समीक्षा करने और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) सहित सहयोग के नए क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार करने का लक्ष्य रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अपने प्रवास के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात कर सकते हैं.

मालदीव की राजकीय यात्रा पर जाएंगे PM Modi

दौरे के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की इस द्वीपीय राष्ट्र की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष की पहली यात्रा है.

यह भी पढ़ें- Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी? विपक्ष लगातार साध रहा निशाना

विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों नेता अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए ‘व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी’ के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में प्रगति का भी जायजा लेंगे.”

स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे PM Modi

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. उनकी यात्रा ‘पड़ोसी पहले’ नीति और विजन ‘महासागर’ के तहत अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago