Pakistan news, Balochistan honor killing, Bano Bibi, Ahsan Ullah, tribal leader Sherbaz Khan, Quetta murder, viral video Pakistan, jirga verdict, honor killing statistics Pakistan, Sarfaraz Bugti statement, SSDO report, Pakistan women rights, on‑honor killings 2024, tribal justice system, Pakistan social outrage.
Pakistan News: पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान में कुछ दिनों पहले एक महिला और उसके पति की कुछ लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या का वीडियो सामने आया था. जिस मामले में अब नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक कबीलाई नेता भी शामिल है.
यह वारदात बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास एक सुनसान इलाके में हुई थी. वीडियो सामने आने के बाद पूरे पाकिस्तान में आक्रोश फैल गया था. ऑनर किलिंग के नाम पर हुई इस हत्या के आरोपियों को पाकिस्तान की आवाम सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रही है.
महिला को मारने वालों में इसका भाई भी शामिल था. इसलिए यह मामला ‘ऑनर किलिंग’ का है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से एक पुरुष से संबंध रखी थी. जिसे लेकर कबीलाइ पंचायत (जिरगा) में सुनवाई हुई और इन्हें मौत की सजा देने का ऐलान किया गया.
यह वीडियो मई महीने का बताया जा रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पिकअप वैन में हथियारों से लैस होकर आते हैं और महिला को एक सुनसान जगह पर खड़ा कर देते हैं. उसके हाथ में कुरान की एक प्रति देते हैं. जिसके बाद वो कहती है कि ‘मेरे साथ 7 कदम चलो फिर मुझे गोली मार देना’. जिसके बाद सभी लोग उसके साथ कुछ कदम चलते हैं, तो महिला कहती है कि अब तुमलोग मुझे गोली मार सकते हो.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जिसके बाद उन लोगों ने उसे गोली मार दी. उस महिला को तीन गोलियां मारी जाती हैं. जिससे वो जमीन पर गिर पड़ती है. उसके बाद पुरुष को भी गोली मार दी जाती है. दोनों के मरने के बाद भी उनलोगों ने उसके शवों को भी गोलियों से छलनी कर दिया. इस हत्याकांड का उन्हीं आरोपियों में से एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पाकिस्तान में इस घटना के खिलाफ लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
इस मामले में पुलिस ने बताया, इस हत्याकांड को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. ये ऑनर किलिंग है. पुलिस की जांच में मृतका की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है.
वहीं इस संबंध में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी अपना बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में महिला का भाई भी शामिल था. अभी वो फरार चल रहा है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि मृतक महिला बानो बीबी के द्वारा अहसान उल्लाह से संबंध रखने की जानकारी सामने आने के बाद दोनों को कबायली नेता शेरबाज खान के सामने पेश किया गया. जहां उसने उनके रिश्ते को गलत ठहराते हुए मौत की सजा का ऐलान किया. जिसके बाद इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इस मामले को लेकर अल-जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस हत्याकांड को लेकर दर्ज FIR में कुल 8 लोगों के नाम दर्ज हैं. और 15 लोगों को अज्ञात बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पाकिस्तान की स्वतंत्र संस्था सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) के मुताबिक, साल 2024 में पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के 547 मामले दर्ज किये गए. जिसमें 32 बलूचिस्तान में हुए. वहीं सजा सिर्फ 1 मामले में हुई. वहीं पाकिस्तान में लिंग के आधार पर एक साल में 32 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…