प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi: एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीटों से पीएम मोदी 10 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे. यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2023 को शाम 4 बजे दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी एथलीटों को संबोधित भी करेंगे. एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय दल ने एशियन गेम्स में 28 गोल्ड के साथ 107 पदक अपने नाम किया है. भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
कार्यक्रम में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी भाग लेंगे. जानकारी के मुताबिक, मेहमानों के लिए शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं.
इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को 100 पदक जीतने पर एथलीटों को बधाई दी थी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह 10 अक्टूबर को दल की मेजबानी करेंगे और एथलीटों के साथ बातचीत करेंगे. महिला कबड्डी टीम की रोमांचक स्वर्ण पदक जीत के साथ भारत 100 पदक के आंकड़े तक पहुंच गया, जिसने फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से हराया और ग्रुप चरण में उसी टीम के खिलाफ 34-34 के ड्रा की भरपाई की. पीएम मोदी ने आगे लिखा, ” भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन ने “इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है.”
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…