राम मंदिर: प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी
Ram Mandir: रामलला की नगरी अयोध्या में बन रहे मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. पीएम मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे इस बात की पुष्टि भी हो गई है. इस अवसर पर भगवान राम की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ-साथ देश विदेश के कई मेहमान कार्यक्रम में भाग लेंगे. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने खुद रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी है.
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. 31 दिसंबर तक मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन श्रद्धालु अयोध्या न आएं. अपने अपने गांव व शहरों में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाएं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के समय अयोध्या में भारी भीड़ रहने की संभावना है इससे व्यवस्था में दिक्कत आएगी.
यह भी पढ़ें: Ayodhya: राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी का भी होगा सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये हाई टेक सुविधाएं
वहीं कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथों में होगी. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे. करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. +बताते चलें कि राम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा.प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी भी अभी से ही की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को पहले न्योता भेजा गया था जिस पर आज उन्होंने हां कह दिया है. –
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…