देश

Shahnawaz Hussain Health Update : BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, लीलावती हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती

Shahnawaz Hussain News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है. तबियत बिगड़ने पर उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वो लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हुसैन को मंगलवार की शाम 4.30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया, जहां ECG जांच के दौरान पता चला कि उन्‍हें हार्ट अटैक आया है.

 

बता दें कि शाहनवाज हुसैन का पूरा नाम सैयद शाहनवाज हुसैन है, वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वो बिहार राज्य के उद्योग मंत्री रह चुके हैं. 1968 में बिहार में सुपौल में जन्मे शाहनवाज हुसैन ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया. इसके अलावा उन्होंने विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल से अपने उच्च माध्यमिक पूरा किया था. शाहनवाज की पत्नी एक हिंदू महिला हैं, जिनका नाम- रेनू शर्मा है. उनके दो बेटे हैं.

यह भी पढ़िए: बंगाल मॉडल से मध्य प्रदेश जीतने की तैयारी, विधानसभा चुनावों में पहले भी किया जा चुका है ऐसा एक्सपेरिमेंट

कर्मठ मंत्री के रूप में जाने गए हुसैन

शाहनवाज हुसैन तीन बार लोकसभा सांसद (1999, 2006, 2009) और एक बार विधान परिषद सदस्य (2021 वर्तमान) रह चुके हैं. उनको उनके राज्य में एक कर्मठ मंत्री के रूप में जाना गया. वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी जुड़े रहे हैं. बिहार में उद्योग मंत्री रहते उन्होंने कई प्रोजेक्ट को बिहार लाने की कोशिश की.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

16 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

47 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

60 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago