आस्था

Navratri 2023 Date Time: इस दिन से शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानें तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Navratri 2023 Date Time: हर साल मां दुर्गा के चार नवरात्रियों में से एक शारदीय नवरात्रि अश्विन माह में मनाई जाती है. इस नवरात्रि में 9 दिन तक देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ उपासना और हवन इत्यादि करते हैं. वहीं इन नौ दिनों में घर में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है. इसके अलावा मां के भक्त 9 दिनों तक लगातार अखंड ज्योत भी जलाते हैं. नवरात्र शक्ति आराधना का महापर्व है. साल में कुल चार नवरात्र होते है. इसमे चैत्र और शारदीय नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि भी होते हैं. पंचाग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है.

2023 में शारदीय नवरात्रि कितने दिनों की

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक रहती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मुहूर्त के अनुसार नवरात्रि आठ दिनों की भी होती है. साल 2023 में शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर को हो रहा है वहीं इसका समापन 23 अक्टूबर 2023 को होगा. विजयादशमी इसके अगले दिन यानी की 24 अक्टूबर को पड़ रही है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन मनाई जाएगी.

शारदीय नवरात्रि में इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

पंचांग के अनुसार अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यानी की 14 अक्टूबर को रात्रि में 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इसका समापन 16 अक्टूबर को प्रात: 12 बजकर 03 मिनट पर होगा.

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. इसे घटस्थापना भी कहते है. शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करना फलदायी माना गया है. माना जाता है कि इसके द्वारा मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और मां दुर्गा 9 दिनों तक घर में वास करती हैं. शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11.44 मिनट से लेकर दोपहर के 12.30 रहेगा.

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में राहु केतु का गोचर दिलाएगा इन राशि वालों को भारी लाभ, बन रहे है नए वाहन और घर के योग

यह समय देवी के पूजा और उपासना के लिए सबसे खास माना जाता है. इस नवरात्र में देवी का आगमन गज पर और प्रस्थान मुर्गे पर हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी (गज) पर देवी का आगमन बेहद शुभ होता है. नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूप की पूजा की जाती है

Rohit Rai

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

13 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

17 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

26 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

43 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

53 minutes ago