देश

“प्रधानमंत्री के आने से विकास आएगा”, पीएम मोदी के बंगाल दौरे से पहले लोगों में दिखा गजब का उत्साह

PM Modi West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में होंगे. प्रधानमंत्री के अलीपुरद्वार दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी के यहां आने से विकास भी आएगा.

PM Modi के दौरे को लेकर लोगों में उत्साह

पीएम मोदी के दौरे से पहले एक व्यक्ति प्रेम कहा, “मैं बिजली कर्मचारी हूं. आज यहां पीएम मोदी (PM Modi) का कार्यक्रम है और हम सभी व्यवस्थाओं को जांचने के लिए यहां आए हैं. जनसभा में करीब एक से डेढ़ लाख लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां आए हैं कि सब कुछ सुचारू रूप से चले और किसी को कोई असुविधा न हो. मैं पीएम मोदी को विश्वगुरु मानता हूं. मुझे उम्मीद है कि आज भी वह यहां कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे.”

“पीएम मोदी काम करते हैं, इसलिए हम उनका समर्थन करते हैं”

वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री (PM Modi) आज यहां जनसभा करने आ रहे हैं, इसलिए हजारों लोग उन्हें यहां सुनने के लिए आ रहे हैं. भारत ने जिस तरह से हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पर कार्रवाई की है, उसी तरह पूरे देश को एकजुट करने और सुरक्षित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इसलिए हम उनका समर्थन करते हैं.”

यह भी पढ़ें- “नए भारत की विकास गाथा लिखी जा रही है”, सिक्किम स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री (PM Modi) को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एक महिला ने कहा कि हमें यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है. आज इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे और हमें इसमें परफॉर्म करने का सौभाग्य मिला है. मैं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करती हूं, क्योंकि सरकार से मुझे स्कॉलरशिप भी मिली है.

PM Modi विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

बता दें कि प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार का दौरा करेंगे, जहां वे अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह बिहार रवाना होंगे, जहां कई परियोजनाओं की सौगात देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

5 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

13 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

22 minutes ago

‘जनता का दिल जीतना मैं सिखा सकता हूं’, केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा, पिटाई खाने वाले को बताया AAP का गुंडा

Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…

33 minutes ago