PM Modi Bihar And Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. पीएम मोदी (PM Modi) दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम के इस दौरे से राज्यों में खुशी का माहौल है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बिहार दौरे को लेकर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा. इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे.
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के विभिन्न स्थानों से लखनऊ और दिल्ली के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
यह भी पढ़ें- PM Dhan Dhanya Krishi Yojna: 1.7 करोड़ किसानों को 24,000 करोड़ का लाभ, झारखंड-बिहार के किसानों में दिखा उत्साह
पीएम मोदी के दौरे और सौगातों को लेकर डीडीयू मंडल के वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से शुक्रवार को चार अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें दो ट्रेनें डीडीयू मंडल से गुजरेंगी. पहली राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और दूसरी मालदा टाउन से गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस है. राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस डीडीयू में शुक्रवार को 15.40 बजे पहुंचेगी और 15.50 बजे रवाना होगी.
वहीं, मालदा टाउन से गोमतीनगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस को भागलपुर से चलाया जाएगा. दोनों ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के डिब्बे आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…