TRF terrorist group, The Resistance Front, FTO designation, SDGT designation, Pahalgam attack 2025, US State Department, Lashkar-e-Taiba proxy, anti-terrorism action, US sanctions, global terrorism list.
TRF Declared Terrorist Group: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठन (Foreign Terrorist Organisation – FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (Specially Designated Global Terrorist – SDGT) घोषित कर दिया है.
TRF, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का प्रॉक्सी संगठन है. जिसने 22 अप्रैल 2025 को भारत के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी. इसे 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारतीय नागरिकों पर सबसे घातक हमला माना गया.
TRF ने भारतीय सुरक्षा बलों पर कई अन्य हमलों की जिम्मेदारी भी स्वीकार की है. जिनमें सबसे हालिया हमला 2024 में हुआ था. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में अधिकतर TRF का ही हाथ होता है.
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने TRF को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा बताया है. गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. इसी संगठन ने 2008 में 26/11 मुंबई हमले को अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ें- ‘फंडिंग रुकेगी, विदेशी यात्राओं पर लगेगा प्रतिबंध…’ जानें TRF बैन पर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस कदम से यह स्पष्ट संदेश गया है कि ट्रम्प प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने, आतंकवाद का सामना करने और पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
TRF और इसके अन्य सहयोगी नामों को लश्कर-ए-तैयबा के साथ FTO और SDGT सूची में शामिल किया गया है. यह कार्रवाई इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 219 और कार्यकारी आदेश 13224 के तहत की गई है. साथ ही, विदेश विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा की FTO सूची में स्थिति की समीक्षा कर उसे बरकरार रखा है. ये संशोधन अमेरिकी फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित होने के बाद लागू होंगे.
– भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…
Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…
Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…
SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…