देश

दोस्ती की नई मिसाल बन रहा जापान! यकीन न हो तो खुद देख लीजिए ये ऑकड़े, बांहे फैलाकर पीएम मोदी के स्वागत को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान (Japan) दौरे पर जाने वाले हैं. इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है. दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत है, दो वर्षों में 170 से अधिक एमओयू साइन हुए हैं, जिसमें 13 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है.

Japan दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान (Japan) वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त तक जापान की यात्रा करेंगे. भारत में स्टील प्लांट से लेकर ग्रामीण बायोगैस परियोजनाओं तक, भारत-जापान के बीच एमओयू सहयोग के एक नए युग के लिए सेतु का निर्माण कर रहे हैं.

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के साथ, यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए औद्योगिक, कृषि और मानव पूंजी परिदृश्य को नया आकार देने के लिए तैयार है. निप्पोन स्टील (एएम/एनएस इंडिया) गुजरात में 15 अरब रुपए के निवेश और आंध्र प्रदेश में 56 अरब रुपए के एकीकृत स्टील प्लांट के साथ देश में विस्तार कर रही है.

सुजुकी मोटर ने की निवेश की घोषणा

सुज़ुकी मोटर ने गुजरात में एक नए प्लांट के लिए 350 अरब रुपए और उत्पादन लाइनों के विस्तार के लिए 32 अरब रुपए के निवेश की घोषणा की है, जबकि टोयोटा किर्लोस्कर ने कर्नाटक में विस्तार के लिए 33 अरब रुपए और महाराष्ट्र में 200 अरब रुपए के निवेश के साथ एक नया प्लांट लगाने का फैसला किया है.

सुमितोमो रियल्टी ने रियल एस्टेट में 4.76 अरब डॉलर का निवेश किया है, जबकि जेएफई स्टील ने विद्युत इस्पात उत्पादन को मजबूत करने के लिए 445 अरब रुपए का निवेश किया है. एस्ट्रोस्केल इसरो के पीएसएलवी का उपयोग करके प्रक्षेपित किया जाने वाला पहला जापानी वाणिज्यिक उपग्रह है.

स्टील, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर, रियल एस्टेट और एयरोस्पेस में निवेश का यह प्रसार भारत की दीर्घकालिक आर्थिक क्षमता में जापान (Japan) के विश्वास को पुख्ता करता है.

जापानी (Japan) उद्योग साझेदारियां भारतीय लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में खींच रही हैं. टोक्यो इलेक्ट्रॉन, फूजीफिल्म और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें भारतीय एसएमई उच्च-मूल्य वाले घटकों के आपूर्तिकर्ता बनेंगे.

यह भी पढ़ें- एससीओ शिखर सम्मेलन में पुतिन की द्विपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम हो रहा तैयार: क्रेमलिन

टोयोटा और सुजुकी की वैल्यू चेन सैकड़ों टियर 2 और 3 भारतीय एसएमई को एकीकृत करेंगी. फूजित्सु अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में 9,000 भारतीय इंजीनियरों की भर्ती कर रहा है, जिससे आईटी से जुड़े एसएमई को बढ़ावा मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

8 minutes ago

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

21 minutes ago

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर देशभर में शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान, 5000 आरोग्य शिविर लगाने का ऐलान

Natural Therapy Day: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर INO-सूर्या फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान…

32 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR को लेकर दायर नई याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, कहा- व्यक्तिगत शिकायतों के लिए बताया कानूनी रास्ता

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…

37 minutes ago

गमाडा घोटाले में IAS विकास गर्ग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अधिकारियों के जब्त फोन उगलेंगे राज

GMADA से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ED ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास गर्ग से…

49 minutes ago