ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी राज्य की राजनीति में एक ऐसे नाम के रूप में उभरे हैं, जिनकी पहचान कर्मठता और जनसेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से होती है. उनके जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही उन्होंने उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि ओडिशा के परिश्रमी मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘उन्होंने ओडिशा के विकास पथ को गति देने और राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने में उत्कृष्ट प्रयास किए हैं. हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, ताकि वे जनसेवा में निरंतर लगे रहें.’
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने एक्स हैंडल से मोहन माझी को जन्म की शुभकामनाएं दी. अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री @MohanMOdisha जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
अमित शाह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा ‘मोदी जी के विजन के अनुरूप आप प्रदेश में लोकसेवा के कार्यों व सुशासन को निरंतर गति दे रहे हैं. महाप्रभु जगन्नाथ से आपके यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.’
बता दें कि राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना सीएम मोहन माझी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है. उनका मानना है कि अगर युवा मजबूत होंगे, तो राज्य अपने आप मजबूत होगा. यही सोच उनकी नीतियों और फैसलों में भी झलकती है. गांव, आदिवासी इलाकों और पिछड़े क्षेत्रों तक विकास को पहुंचाने का उनका प्रयास उन्हें एक संवेदनशील और जमीन से जुड़े नेता के रूप में स्थापित करता है.
ये भी पढ़ें:विशाख रिफाइनरी में एचपीसीएल की नई फैसिलिटी, पीएम मोदी ने कहा- स्वदेशी इंजीनियरिंग की मिसाल
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…