Urdu Conclave 2026

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रिपल मर्डर, युवक ने मां‑बहन‑भाई की हत्या कर किया सरेंडर

Laxmi Nagar Triple Murder: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर हुआ. एक युवक ने अपनी मां, बहन और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी.

Laxmi Nagar Triple Murder: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने बेरहमी से अपनी मां, बहन और भाई की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

आरोपी ने खुद किया सरेंडर

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

घटना से इलाके में दहशत

इस घटना के बाद लक्ष्मी नगर इलाके में दहशत का माहौल है. लोग हैरान हैं कि आखिर युवक ने अपने ही परिवार के खिलाफ इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य था और कभी किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई थी.

ये भी पढ़ें-संजय राऊत किसे दिखाना चाहते हैं मशल पावर? बोले- 15 मिनट पुलिस हटाओ, हम दिखा देंगे

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read