देश

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- अनगिनत लोगों के दिलों में आपने बनाई जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पवन कल्याण के स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि पवन कल्याण ने अपनी छाप अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों पर छोड़ी है.

Pawan Kalyan को पीएम ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्होंने अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों में अपनी जगह बनाई है. वे आंध्र प्रदेश में एनडीए को सुशासन पर ध्यान केंद्रित करके मजबूत कर रहे हैं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हर कदम पर आम आदमी के साथ खड़े रहने वाले, हर कण में सामाजिक संवेदनशीलता, शब्दों में तीक्ष्णता, हाथों में कर्मठता, जनता की सेना में साहस, अपने वचन के प्रति समर्पण, राजनीति में मूल्यों पर अडिग रहना और संवेदनशील हृदय, जब ये सब एक साथ आते हैं तो प्रशंसक, कार्यकर्ता और जनता इसे ‘पवनवाद’ कहते हैं. उनकी दीपक-सी भक्ति के साथ आपको सौ वर्ष तक चमकने की शुभकामना. आप और अधिक विजय शिखर प्राप्त करें. शासन और राज्य के विकास में आपके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नजीर ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और जनसेवा में लंबी आयु प्रदान करें.”

यह भी पढ़ें- ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ का आज से होगा आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम में शामिल होंगी 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां

सांसद रवि किशन ने दी शुभकामनाएं

भाजपा सांसद रवि किशन ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

42 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

57 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

1 hour ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago