आज केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी. पीएम मोदी ने न केवल उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की, बल्कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए उनके विजन और मेहनत की जमकर तारीफ भी की.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं. हम उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.”
हरदीप सिंह पुरी का व्यक्तित्व राजनीति में काफी अलग और प्रभावशाली माना जाता है. एक पूर्व आईएफएस (IFS) अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके पुरी साहब के पास कूटनीति का लंबा अनुभव है. लेकिन जब पीएम मोदी ने उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी, तो उन्होंने अपनी प्रशासनिक सूझबूझ से यह साबित कर दिया कि वह जमीनी चुनौतियों को भी बखूबी समझते हैं.
उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर में कई बड़े मील के पत्थर हासिल किए हैं. आज जब पूरी दुनिया ऊर्जा संकट और बढ़ती कीमतों से जूझ रही है, तब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने और सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने में उनकी रणनीतियों का बड़ा हाथ रहा है.
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में जिस ‘आत्मनिर्भरता’ का जिक्र किया है, वह हरदीप सिंह पुरी के काम करने के तरीके में साफ दिखाई देती है. उनके नेतृत्व में भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) के लक्ष्य को समय से पहले हासिल किया है, जो न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है बल्कि विदेशों से आने वाले कच्चे तेल पर हमारी निर्भरता को भी कम कर रहा है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में फर्जी वोटरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, चुनाव आयोग ने तय की डेडलाइन; अफसरों में मचा हड़कंप
-भारत एक्सप्रेस
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…