बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के इस समय काफी मु्श्किल समय से गुजर रहे हैं. उनका चेक बाउंस होने के बाद उन्हें कानुनी तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, अब उनको लेकर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजपाल यादव सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं. इस क्लिप को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं और इसमें सलमान खान ने उनकी मदद की है. लेकिन क्या वाकई राजपाल यादव को जमानत मिल गई है? आइए जानते है सच.
वायरल हो रही इस छोटी सी क्लिप में राजपाल यादव मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं कि सलमान भाई उनके बड़े भाई की तरह हैं और उनके साथ बैठकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है. जब रिपोर्टर उनसे उनकी मुश्किलों के बारे में पूछते हैं, तो वे कहते हैं कि “सच में बहुत राहत महसूस कर रहा हूं.” इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग सलमान खान को ‘मसीहा’ बता रहे हैं, तो कुछ लिख रहे हैं कि भाईजान ने एक बार फिर अपना वादा निभाया और राजपाल को जेल से बाहर निकलवा लिया.
अगर आप भी इस वीडियो को देखकर खुश हो रहे हैं कि राजपाल यादव बाहर आ गए हैं, तो आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह गलत है. जांच में यह साफ हो गया है कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि काफी पुराना है. दरअसल, यह फुटेज उस समय की है जब राजपाल यादव 2018 में अपनी सजा पूरी कर बाहर आए थे. उस वक्त भी वे चेक बाउंस और कर्ज के एक पुराने मामले में जेल गए थे. सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो को काटकर उसे आज के संदर्भ में पेश किया जा रहा है, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं.
राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही हैं. उन्होंने 5 फरवरी 2026 को करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत के सामने सरेंडर किया था. यह मामला सालों से चला आ रहा है और फिलहाल उन्हें कानूनी रूप से कोई बड़ी राहत नहीं मिली है.
राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन, जिन्होंने राजपाल के साथ ‘भूल भुलैया’ और ‘हंगामा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि राजपाल एक बहुत ही सीधे और नेक इंसान हैं. उन्होंने बताया कि कम पढ़े-लिखे होने के कारण राजपाल से कागजी कार्रवाई में बड़ी चूक हुई, जिसका खामियाजा उन्हें आज भुगतना पड़ रहा है. प्रियदर्शन ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने कई प्रोड्यूसर्स से राजपाल की फीस बढ़ाने की गुजारिश की है ताकि वे अपना कर्ज चुका सकें.
इस जांच से ये बात साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो पूराना है जिसे आज के संदर्भ में फैलाया जा रहा है. इसलिए किसी भी वायरल दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.
ये भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान करेंगे जेल में बंद राजपाल यादव की मदद? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
-भारत एक्सप्रेस
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…