PM Modi 75th Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है. इस अवसर पर देश-दुनिया से उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं. अभी गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष संघवी और बंगाली अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रुद्रनील घोष समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं.
वडोदरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष संघवी ने ट्वीट कर बताया, “भारत में एक ऐतिहासिक क्षण! ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर, राज्य सरकार के कर्मचारी संघों ने ‘नमो के नाम रक्तदान’ के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 378 मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किए, जिनमें 56,265 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. भारतीय इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी नेता के जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा इतना बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित किया गया है.”
A historic moment in India! 🇮🇳 On the success of #OperationSindoor and Honourable PM @narendramodi Birthday, State Government employee unions have set a world record with ‘Namo ke naam raktdan’. They organized 378 mega blood donation camps, collecting a massive 56,265 units of… pic.twitter.com/B0DM4Wqkzv
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 16, 2025
बता दें कि वडोदरा में लगे इन शिविरों में नगर प्राथमिक शिक्षा समिति, गुजरात के सभी कर्मचारी संगठनों और वडोदरा नगर निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
एक लाख लोगों द्वारा रक्तदान का संकल्प
वडोदरा के नगर आयुक्त अरुण महेश बाबू ने भी नगर निगम कार्यालय में रक्तदान कर इस पहल का समर्थन किया. इस अवसर पर एक लाख लोगों द्वारा रक्तदान करने का संकल्प लिया गया, जिसके तहत एक ही दिन में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया.
नगर आयुक्त ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से यह अनूठा आयोजन समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”
इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें युवा, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल थे. यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगा, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी दर्शाता है.
वंचितों और आदिवासी समुदायों को उबारा
वहीं, बंगाली अभिनेता रुद्रनील ने एक ट्वीट कर कहा, “सबसे पहले मैं पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. हमारे देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए, सभी सम्मानित हैं और उन्होंने अच्छे काम करने की कोशिश की. लेकिन जो वादे अधूरे रह गए, पीएम मोदी ने उन्हें भी पूरा करने का काम किया.”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से वंचितों और आदिवासी समुदायों के लिए ऐसी परियोजनाएं शुरू कीं, जो लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करती हैं. इसका असर अब हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है.
इसी तरह, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया. उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने नए भारत को नई दिशा और आशा दी है. यह दिन हमारे लिए बेहद खास और यादगार है. हम इस अवसर पर सिर्फ फूल और मिठाई बांटने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों की सेवा के लिए कार्य करते हैं.”
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



