देश

PM Modi 75th Birth Day: मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, बोले- मेरी इच्छा है आप स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर सेवा करते रहें”

PM Modi 75th Birth Day: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बुधवार (17 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा, “मेरी हार्दिक इच्छा है कि स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें.”

वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सभी भारतीयों के लिए एक ‘उत्सव का दिन’ है. आज 1.45 अरब भारतीयों के लिए एक उत्सव का दिन है. यह हमारे सबसे सम्मानित और प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का 75वां जन्मदिन है.”

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अंबानी परिवार और रिलायंस की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भारत के संपूर्ण व्यापारिक समुदाय की ओर से, रिलायंस परिवार और अंबानी परिवार की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. यह कोई संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में आ रहा है.”

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए. देश भर में फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों सहित राजनीति, खेल, बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर विश किया. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई संदेश मिल रहे हैं.

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप ने “सेवा पर्व” के तहत 15-दिवसीय डिजिटल स्वयंसेवा पहल शुरू की है. यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा, जो सेवा की भावना के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की आजीवन प्रतिबद्धता का सम्मान करता है. यह पहल नमो ऐप पर इंटरैक्टिव अनुभवों का एक कलेक्शन पेश करती है.


ये भी पढ़ें: मोदी है तो मुमकिन है! पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक नजर उनकी उन योजनाओं पर, जिन्होंने भारत को बनाया ‘विश्व गुरु’


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

26 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

42 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

46 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

48 minutes ago