Categories: देश

लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार: झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव (Motion Of Thanks) पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश की गरीब जनता को “झूठे नारे नहीं, बल्कि सच्चा विकास दिया है.”

यह बयान ऐसे समय में आया जब एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में तीखा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की थी. बजट सत्र के तीसरे दिन, विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल के दौरान महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके चलते कई सांसद सदन से बाहर चले गए.

राजीव गांधी पर निशाना, कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष किया. उन्होंने कहा-

“हमारे देश में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है, तो गांव तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है. उस समय पंचायत से पार्लियामेंट तक एक ही पार्टी का राज था.”

पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने इस समस्या का समाधान निकाला और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए.

हमारा मॉडल: बचत भी, विकास भी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा:

“देश ने हमें अवसर दिया, और हमने समाधान खोजने का प्रयास किया. हमारा मॉडल है- बचत भी, विकास भी. जनता का पैसा, जनता के लिए. हमने सरकारी दफ्तरों के कबाड़ से ₹2300 करोड़ की कमाई की और इस बचत के पैसे से शीशमहल नहीं बनाया.”

राहुल गांधी पर तंज: “फोटो सेशन से कोई मसीहा नहीं बनता”

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर खुद को गरीबों का मसीहा दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हकीकत में उन्हें गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है.

उन्होंने आगे कहा:

“जो लोग झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है.”

“1 रुपया निकलता था, 15 पैसे ही पहुंचते थे”

पीएम मोदी ने राजीव गांधी के प्रसिद्ध बयान का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिर बाकी के 85 पैसे कहां जाते थे? उन्होंने कहा कि:

“यह पैसा आखिर किसके पास जाता था, यह देश की जनता अच्छे से समझ सकती है.”

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

7 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

33 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago