देश

अखिलेश और खरगे के महाकुंभ हादसे वाले बयान पर CM Yogi ने कहा- दोनों नेताओं ने धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है

Maha Kumbh: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे का मुद्दा संसद में भी गूंजा. सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौनी अमावस्या हादसे का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा. पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने  संसद में कहा था कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुए हादसे में हजारों लोग मारे गए हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सही आंकड़ें जारी करने पर मैं गलत हुआ तो माफी मांग लूंगा.

खरगे के बाद अखिलेश यादव ने भी संसद में भगदड़ का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि जब पता चला कि भगदड़ में कुछ लोगों की जान चली गई है, उनके शव मोर्चरी और अस्पताल में पड़े हैं, तब सरकार ने अपने सरकारी हेलीकॉप्टर में फूल भरकर उन पर पुष्प वर्षा की. यह कैसी सनातनी परंपरा है. भगवान जाने कितने चप्पल, कपड़े और साड़ियां पड़ी थीं और उन सबको जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवाया गया. कोई नहीं जानता कि उन्हें कहां फेंका गया.

अखिलेश यादव ने कहा कि हादसे के बारे में सब कुछ छि‍पाने के लिए ऐसा सुनने में आ रहा है कि कुछ दबाव और कुछ मीठा खिलाया जा रहा है, ताकि उनकी खबर बाहर न आए. उन्होंने कहा कि महाकुंभ व्यवस्था को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और मरने वाले और घायलों के बारे में सही आंकड़ें संसद में पेश किए जाने चाहिए.

सीएम योगी का जवाब

बयानों के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दोनों नेताओं के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने दोनों ही नेताओं को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि ये लगातार महाकुंभ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनका बयान शर्मनाक है और इन लोगों ने सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी ले रखी है.

CM Yogi ने कहा कि इन दोनों नेताओं में सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने की होड़ लगी हुई है की कौन कितनी ज्यादा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करे. सीएम ने कहा कि संसद में जो इन्होंने बयान दिया है यह इनकी सनातन धर्म विरोधी चरित्र को दिखाता है और यह बताता है की यह सनातन धर्म से कितनी नफरत करते हैं. महाकुंभ पर इनकी गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी.

ये लीडर नहीं रीडर हैं

सीएम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे लोग 12 बजे उठने वाले लोग हैं. इनके कार्यालय जैसी स्पीच बना कर देते हैं, यह वही पढ़ते हैं. यह लीडर नहीं रीडर हैं. यह अपनी जगहंसाई कराते हैं. अभी तक महाकुंभ में लगभग 38 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है.

मौनी अमावस्या के दिन घटी घटना पर सीएम योगी ने कहा कि 29 जनवरी को जो घटना हुई है हम उसकी तह तक जायेंगे और जो लोग भी इसके जिम्मेदार होंगे उनको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा. आपने बीते सालों में यूपी में अपराधियों का हश्र क्या हो रहा है यह देख ही रहे होंगे.


ये भी पढ़ें: 2024 में जल-मौसम संबंधी आपदाओं के कारण 2,936 लोग और 61 हजार से अधिक मवेशियों की हुई मौत: केंद्र


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

10 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

34 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

58 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago