उत्तर प्रदेश

बसंत पंचमी पर प्रयागराज रेलवे ने 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

महाकुंभ नगर: महाकुंभ प्रयागराज में बंसत पंचमी का दिव्य, भव्य अमृत स्नान संपन्न हो गया. जिसमें देश के कोने-कोने से आये करोंड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया. मेला प्राधिकरण के अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोंड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया.

श्रद्धालु पिछले कई दिनों से अमृत स्नान में सम्मिलित होने के लिए लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे थे. प्रयागराज रेल मण्डल ने तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए बसंत पंचमी पर्व के दिन 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया. इसके साथ ही लगभग 200 नियमित ट्रेनें भी शहर के सभी स्टेशनों से चलाई गई. जिससे लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया गया.

गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक किया गया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है. इस वर्ष महाकुंभ में बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया. जिनके सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने लगभग 200 नियमित और 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया. मेला स्पेशल ट्रेनें शहर के सभी स्टेशनों से दिशावार गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक चलाई गई.

लखनऊ, रायबरेली के लिये प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन से तो वारणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशन से स्पेशल ट्रेने चलाई गई. दिल्ली, आगरा और कानपुर की ओर प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से, जबकि सतना, मैहर, मानिकपुर दिशा के लिए नैनी और छिवकी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया गया. अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर लगभग 10 लाख यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचा गया.

प्रयागराज जंक्शन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं

प्रयागराज रेलेव के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व के लिए प्रयागराज जक्शंन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया. जबकि छिवकी से 11, नैनी जंक्शन से 2 और सूबेदारगंज से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं. वहीं उत्तर रेलवे के प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों से लगभग 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया.

वाराणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशनों से क्रमशः 6 और 9 ट्रेनों का संचालन किया गया. उन्होंने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पूर्वनियोजित तरीके से यात्रियों को दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थलों के जरिये प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया. रेलवे के कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी और निर्देश जारी कर सफल क्राउड़ मैनेजमेंट किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

5 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

28 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

37 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

38 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

53 minutes ago